भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी)
जसबीर स्मारक, जसबीर काॅलोनी, शीला बाईपास, रोहतक

प्रेस विज्ञप्ति

रोहतक, 26 अप्रैल, 2023ः भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की राज्य कमेटी दिल्ली में चल रहे पहलवानों के आंदोलन का पुरजोर समर्थन करती है। पार्टी राज्य सचिव सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक है कि देश के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पहलवानों को 3 महीनों में ही दूसरी बार सड़कों पर आंदोलन में उतरने पर मजबूर होना पड़ा है।
उन्होंने कहा कि इससे भी चिंताजनक बात यह है कि 7 महिला पहलवानों द्वारा यौन उत्पीड़न की शिकायत किए जाने के बाद भी एफ आई आर दर्ज नहीं की गई जिसमें सर्वोच्च न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ा है।

माकपा ने कहा कि महिला पहलवानों ने तमाम दबावों के बावजूद और अपना करियर दांव पर लगाकर शिकायत करने का हौसला जुटाया है। इस बारे उन्हें केन्द्र सरकार द्वारा सकारात्मक समर्थन मिलना चाहिये था तथा उन्हें प्रोत्साहित किया जाता, ढांढस बंधाया जाता और न्याय के लिए आश्वस्त किया जाता। लेकिन सरकार द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोपियों, जो भाजपा के नेता हैं, को ही बचाया जा रहा है। भाजपा सरकार, वो चाहे केन्द्र की हो अथवा हरियाणा राज्य की, का महिला खिलाड़ियों की शिकायतों के प्रति यह रूख आपराधिक है।
हरियाणा में भी एक महिला एथलीट व जूनियर कोच द्वारा खेलमंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत पर दबाव में एफआईआर तो दर्ज करनी पड़ी लेकिन अभी तक न तो उसे गिरफ्तार किया गया है और न ही मंत्रीमंडल से हटाया गया है। भाजपा सरकारों का यह रूख उनके महिला विरोधी चरित्र को ही उजागर करता है।
माकपा की राज्य कमेटी भाजपा सरकारों के इस आपराधिक रूख की कड़ी निंदा करते हुए मांग करती है कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और महिला खिलाड़ियों को पूर्ण न्याय मिले। इसी प्रकार हरियाणा सरकार भी मंत्री संदीप सिंह को मंत्रीमंडल से बर्खास्त करके तुरंत गिरफ्तार करे।

सुरेन्द्र सिंह
राज्य सचिव
9416630806