प्रेस वक्तव्य
रोहतक 22 मार्च 2024: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी ) की हरियाणा राज्य कमेटी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है।

पै्रस विज्ञप्ति जारी करते हुए राज्य सचिव सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि इस तानाशाहीपूर्ण कार्यवाही से यह स्पष्ट हो गया है कि, भाजपा व मोदी सरकार अपने स्वयं के भ्रष्ट आचरण, चुनावी बांड विवरणों के उजागर होने तथा जनविरोधी कार्यों से लोगों के बीच बढ़ते मोहभंग से घबरा गई है। इसलिए, वे बदले की भावना से विपक्षी नेताओं को निशाना बना रहे हैं।
श्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार किये जाने वाले इंडिया मंच के दूसरे मुख्यमंत्री हैं। इससे पहले झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया है। भाजपा द्वारा भारतीय संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगामी चुनावों में भाजपा को हराने के लिए प्रतिबद्ध सभी विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि जो लोग दल छोड़कर भाजपा में शामिल होते हैं उन्हें सुरक्षा, पुरस्कार और संरक्षण दिया जा रहा है।
सीपीआई (एम) का हरियाणा राज्य कमेटी अपनी सभी इकाइयों से आह्वान करती है कि आने वाले दिनों में राज्य भर में होने वाली संयुक्त विरोध कार्यवाहियों में बड़ी संख्या में शामिल हों।
सुरेंद्र सिंह
राज्य सचिव